फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in paltan bazar

चाकू दिखा कारोबारी को लूटा

Sat, 12 Mar 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 12 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहर के पल्टन बाजार स्थित गुलशने मदीना मस्जिद के समीप गुरुवार की रात चाकू के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल कारोबारी को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से  हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी सौरभ (22) पुत्र ईश्वरचंद राजापाल चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाता है। गुरुवार की देर रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। आरोप है कि गुलशने मदीना मस्जिद के समीप पीछा कर रहे बाइक सवार दो अज्ञात  बदमाशों ने चाकू दिखा कर रोक लिया। इलाका सूनसान होने की वजह से बदमाश उससे रुपये छीनने का प्रयास करने लगे तो युवक ने विरोध किया। इस पर बौखलाए बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद 4 मोबाइल, एक लैपटाप व 8 हजार नकद लेकर फरार हो गए। युवक ने फोन कर मामले की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ परिजन भी पहुंच गए। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। हालांकि  पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed