फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   woman's suicide

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
woman's suicide
न्यूरिया (पीलीभीत ) संदिग्ध हालात में मरौरी गांव में विवाहिता की मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव खपरैल की बल्ली में साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी हरिशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन 28 वर्षीय मीना देवी उर्फ कुमकुम की दूसरी शादी पांच साल पहले मरौरी गांव के धर्मेंद्र कुमार से हुई थी। धर्मेंद्र आए दिन शराब पीने के बाद मीना देवी की पिटाई करता। इसके अलावा दहेज में मोटर साइकिल की मांग ससुराल वाले करते थे। इसके पूरा न होने पर उसको पीटते थे और मर जाने को कहते थे। इसी के चलते हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की ओर से पति धर्मेंद्र, ससुर नेमचंद्र, जेठ लालाराम, प्यारेलाल और सास पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीना देवी की पहली साड़ी आरोपी धर्मेंद्र के बड़े भाई ठाकुर प्रसाद से हुई थी। ठाकुर प्रसाद की मौत के बाद परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी धर्मेंद्र से करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed