फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   thiefs burgals house

मजदूर के बंद मकान से चोर समेट ले गए हजारों का सामान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
thiefs burgals house
मझोला (पीलीभीत ) मजदूर के बंद मकान में दीवार फांदकर घुसे चोर हजारों का सामान समेट ले गए। पड़ोसियों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। सुरागरसी के बाद नजदीक के ही दो युवकों को हिरासत में लिया गया। उनसे प़ुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कस्बे में डिस्टलरी कॉलोनी के रहने वाले शाहरुख खां मजदूरी करते हैं। दो माह पूर्व पिता अशरफ की मौत हो गई थी। इसके बाद से डिस्टलरी कॉलोनी स्थित मकान को ताला लगाकर उत्तराखंड के खटीमा में अपने दूसरे मकान में रहने लगे थे। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगाल दिया।
विज्ञापन
यहां से चोर इनवर्टर, वर्तन, कपड़े समेत 40 हजार का सामान समेट ले गए। शुक्रवार शाम पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिवार घर आया और सामान चेक करने के बाद पुलिस को सूचना दी। बरामदे में कुछ खाली शराब की बोलतें और फलों के छिलके भी पड़े मिले। चौकी प्रभारी घनश्याम बहादुर ने बताया कि शक पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed