{"_id":"56ddc2644f1c1b37238b456b","slug":"sp-candidate-s-victory-cheers-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी की जीत से सपाई गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी की जीत से सपाई गदगद
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सपा की बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में विधान परिषद सदस्य पद पर सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू की जीत पर सपाइयों ने जश्न मनाया। जिले के ग्राम प्रधानों, बीडीसी, जिला पंचायत, नगरपालिका व नगरपंचायत सदस्यों के योगदान पर उनका आभार जताया गया।
पार्टी कार्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों ने जनपद से 98 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त होने को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद, राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, विधायक पीतमराम व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती की संयुक्त रणनीति का परिणाम बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब 2017 विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि 15 व 16 मार्च को ब्लाक स्तर पर सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सछास जिलाध्यक्ष मेहंदीरजा ने एमएलसी पद पर जीत के लिए सभी को बधाई दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह, अशर्फीलाल, अकबर अहमद अंसारी, आकिल खां, जरनैल सिंह जैली, संतराम वर्मा, हरनाम सिंह, राम वर्मा, मोहम्मद सुलेमान, राकेश मिश्रा, बलकार सिंह, ओम यादव, सुखलाल गंगवार, अरुण वर्मा, मोहम्मद आशिक, दिनेश शर्मा, बदरुल हसन, इम्तियाज अल्वी, गीता गुप्ता, लक्ष्मी सक्सेना आदि मौजूद रहीं।