फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Om Namah Shivaya Gunje the pagoda

ओम नम: शिवाय से गूंजे शिवालय

Mon, 07 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 07 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Om Namah Shivaya Gunje the pagoda
महाश‌िवरात्री - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
जिले भर में महाशिवरात्रि शिवभक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई। सुबह से शाम तक शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव की आराधना कर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। वहीं तमाम शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया। देर शाम तक शिवालय घंटा घड़ियाल और बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर, श्री अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधिया नाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सोमवार भोर होते ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों ने अपने आराध्य को बेलपत्र, बेर, फूल, धतूरा, भांग, शहद चढ़ाकर पूजा अर्चना की। गौरीशंकर मंदिर परिसर में सुबह तड़के से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं के बम बम भोले के उद्घोष और ओम नम: शिवाय के जाप से शिवालय गूंज उठे। शिवभक्तों ने महामृत्युंजय जाप व अभिषेक किए। गौरीशंकर मंदिर में देर शाम भस्म आरती हुई। भस्म आरती के दौरान शिवभक्तों को रोक दिया गया, आरती संपन्न होने के बाद मंदिर पुन: दर्शन के लिए खोल दिया गया। यहां शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन रोड स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर में भी शिवभक्तों की कतार लगी देखी गई। वहीं प्राचीन दूधिया नाथ मंदिर में शिवभक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों व उसके आसपास महिला सिपाहियों के साथ बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी तैनात रहे। 
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। पर्व को लेकर सिरसा जंगल स्थित बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग, दूध आदि चढ़ाया। इकोहत्तरनाथ मंदिर परिसर में मेला भी लगा। यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही। इसके अलावा नगर के देवी स्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर, सीताराम मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में खासी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। पर्व के चलते शिव मंदिरों में सुबह तड़के से ही पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिवमंदिरों में भजन कीर्तन किए। गुलेश्वर नाथ मंदिर व मठियानाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
दियोरिया। गांव मनकापुर के शिव मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और जयघोष होता रहा।
चुर्रासकतपुर। कस्बा समेत आसपास क्षेत्र में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की।
बरखेड़ा। महाशिव रात्रि के पर्व पर गंाधी आश्रम के सामने, नवादा महेश, अधकटा आदि स्थित शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। नवादा महेश स्थित मंदिर पर खासी भीड़ रही।
न्यूरिया। कस्बे के श्री माधवकृष्ण मंदिर, पंचप्रयाग मंदिर, शिव मंदिर समेत आसपास क्षेत्र के मंदिरों में शिवभक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उधर, पर्व के उपलक्ष्य में न्यूरिया बंगाली कॉलोनी, राजा कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, भरतपुर के तमाम कांवड़ियों ने हरिद्वार से पैदल गंगाजल लाकर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, मुक्तिधाम मंदिर व दुर्गा मंदिर में जलाभिषेक किया। इससे पूर्व न्यूरिया पहुंचने पर कांवड़ियों का कालोनीवासियों ने स्वागत किया। इस मौके पर समरचंद राय, सपन कुमार, तपन कुमार, कार्तिक मंडल, रामचंद्र राय, रविंद्र मंडल, प्रेम मंडल, सुभाष, गोपाल, गुड्डू बैरागी, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
माधोटांडा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। वहीं 25 फरवरी को रमनगरा, गभिया सहराई, महाराजपुर, नौजल्हा, कंजिया सिंहपुर, पुरैना ताल्लुके महाराजपुर, गुन्हान व नगरिया क्षेत्र से सैकड़ों की तादाद में गए कांवड़ियों ने गंगाजल लाकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। यहां कई कांवड़िये मनौतीनुसार लेट कर शिवमंदिरों तक पहुंचे और परिक्रमा करने के साथ जलाभिषेक किया। इससे पूर्व लोगों ने कांवड़ियों के जत्थों का स्वागत भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति डॉ. महेंद्र ने यहां पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत किया। 


पर्वतीय समाज के होली पर्व का हुआ शुभारंभ
शहर की निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर में शिवरात्रि मनाई गई। इसके साथ ही दोपहर बाद पर्वतीय समाज की होली का शुभारंभ हो गया। आनंदी जोशी ने बताया कि यह होली प्रत्येक दिवस अलग-अलग घरों में मनाई जाएगी। इस मौके पर अनीता जोशी, प्रभा सिंह, सुनीता जोशी, साधना, ज्योति आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed