फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jume fiercely devout procession of Shiva

शिवजी की बारात में जमकर झूमे भक्त

Mon, 07 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 07 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jume fiercely devout procession of Shiva
बारातियों संग नाचे भोले-भंडारी - फोटो : pilibhit, beureu
शिवरात्रि पर शहर में शाम को धूमधाम से भगवान शिव की बारात निकली। इसमें भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां भी शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 शिवजी की बारात का छोटी मार्केट स्थित शेरों वाली मठिया से शुभारंभ हुआ। बारात अग्रवाल सभा, रंगीलाल चौराहा, छिपियान, चावला, पुराना गंज, लेखराज, जाटो चौराहा होते हुए बरेली दरवाजा पहुंची। यहां से बारात गौरी शंकर मंदिर पहुुुंची और फिर चौक बाजार होते हुए छोटी मार्केट पहुंची। बारात का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान शिव, राम-लक्ष्मण, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण समेत कई देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स भी साथ चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed