फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   'Handicrafts can become a better source of income'

‘हस्तशिल्प बन सकता है आमदनी का बेहतर जरिया’

Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
'Handicrafts can become a better source of income'
हस्तशिल्प - फोटो : pilibhit, beureu
जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रोल ने कहा कि समूह के सदस्य हस्तशिल्प को आमदनी का बेहतर जरिया बनाकर अपना जीवन स्तर सुधार सकते हैं। उन्होंने यह विचार स्वयं सहायता समूहों के प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाणपत्र वितरण के समय व्यक्त किए। समेकित जल संग्रहण प्रबंधन के तहत स्वयं सहायता समूहों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण संस्थान में चल रहा था। तीन दिन में समूह सदस्यों को समूह संचालन, बचत, आमदनी का लेखा जोखा आदि समझाने के साथ समूह के माध्यम से शुरू किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को डिब्बा बनाने एवं पुरूषों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण एवं अभ्यास भी कराया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण के समापन पर अग्रणी बैंक प्रबंधक केए सिद्दीकी ने समूहों को बैंक से मिलने वाले ऋण, उसकी ग्रेडिंग, खाता संचालन आदि की जानकारी दी, जबकि परियोजना अर्थशास्त्री जेसी जोशी ने समूह द्वारा उत्पादों के बिक्री आदि के बारे में बताया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने समूह द्वारा किए जाने वाले कार्य एवं बैठकों की जानकारी दी। समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र और बैग आदि वितरित किए गए। इस मौके पर प्रशिक्षक पंकज कुमार, विपिन कुमार व कंचन बाबू सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed