{"_id":"5e86ed828ebc3e78aa2c8245","slug":"dead-body-of-a-farmer-found1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला किसान का शव, मची सनसनी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तालाब में मिला किसान का शव, मची सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्रशर पर भेजे गए गन्ने की जानकारी करने निकले किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला। बाइक कुछ दूरी पर एक खेत में खड़ी मिली। परिवार वालों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सुकटिया गांव के रहने वाले 22 वर्षीय प्रेमपाल खेती करता था। बृहस्पतिवार सुबह अलियापुर के एक व्यक्ति की ट्रेक्टर ट्रॉली से प्रेमपाल ने अपना गन्ना पौटाकलां के एक क्रशर पर भिजवाया। पीछे से बाइक पर सवार होकर प्रेमपाल भी गांव के दो व्यक्तियों संग चला गया। दिन भर उसकी घर वापसी नहीं हुई। शाम छह बजे के बाद प्रेमपाल का शव गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला।
ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव बाहर निकालकर परिवार वालों से जानकारी जुटाई। इसमें परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। सिर्फ मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद मां लीलावती, पत्नी रजनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक बहन है। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशा करने के बाद तालाब में गिरने का प्रतीत हो रहा है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन