फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rundi bike by truck, killing two people

ट्रक ने बाइक रौंदी, दो लोगों की मौत

Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो  जहानाबाद (पीलीभीत)।
ब्यूरो  जहानाबाद (पीलीभीत)। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rundi bike by truck, killing two people
दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया 
विज्ञापन

हरिद्वार हाईवे पर लालपुर चौराहा पर हादसा
 
हरिद्वार नेशनल हाइवे के लालपुर चौराहा पर ट्रक ने आगे चल रही बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक पर सवार गांव मीरपुर सियाबाड़ी पट्टी निवासी पूर्व कोटेदार 40 वर्षीय धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्तूलाल घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया है। 
गांव मीरपुर सियाबाड़ी पट्टी निवासी, पूर्व कोटेदार धर्मवीर गांव के ही पुत्तूलाल के साथ बाइक से जहानाबाद आ रहे थे। लालपुर चौराहा पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में बाइक ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक बाइक को रौंदते हुए करीब 20 मीटर आगे जाकर रुका। दुर्घटना में धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्तूलाल घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुटने से हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुत्तूलाल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते-विलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उधर, दो लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। एसओ दुर्गेश मिश्र ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया है। हादसे की अभी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


तीन भाईयों में सबसे बड़े थे धर्मवीर 
सड़क हादसे में मारे गए पूर्व कोटेदार धर्मवीर तीन भाइयों में बड़े थे। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी भाग्यवती और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मवीर के दो पुत्री पांच वर्षीय रुचि और तीन वर्षीय सलोनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किराना व्यापारी थे पुत्तूलाल 
सड़क हादसे में मारे गए पुत्तूलाल चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। खेती-किसानी के साथ ही उनकी गांव में किराने की दुकान है। उनकी पत्नी कामिनी देवी को जब पति की मौत की जानकारी हुई तो वह गश खाकर गिर गईं। उनके तीन बेटियां हैं। इनमें एक विवाहित है। 16 वर्षीय लता और 20 वर्षीय शकुंतला के अलावा दो पुत्र 17 वर्षीय रूपकिशोर और 15 वर्षीय मनोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed