फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   person died due to electric shock

करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 09 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 09 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
person died due to electric shock
करंट से मौत के बाद जुटे लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी चांद मोहम्मद के 18 वर्षीय  पुत्र नईम की बुधवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्यासपुर निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि उनका छोटा भाई 18 वर्षीय नईम बुधवार को मोहल्लेे के ही एक व्यक्ति के निर्माणाधीन घर में मजदूरी करने गया था। घर का दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। सुबह लगभग आठ बजे नईम काम करते समय घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से नईम बुरी तरह झुलस गया। करंट के झटके से वह नीचे सड़क पर आ गिरा। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता चांद मोहम्मद, मां रेहाना बेगम, भाई जान मोहम्मद, जहूर, सलीम, फईम, बहन जैनब और शैला का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। तहसीलदार नन्हेलाल ने मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घरवालों को शव का पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया ताकि उन्हें अनुमन्य सरकारी सहायता दिलाई जा सके। हालांकि घर वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed