{"_id":"56ded9604f1c1bdc5f8b4595","slug":"municipality-personnel-assaulted-record-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मियों से मारपीट, अभिलेख फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका कर्मियों से मारपीट, अभिलेख फाड़े
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एफएसए के प्रारूप बांटने के दौरान हुई घटना, तहरीर दी
गुस्साए कर्मचारियों ने काम बंद करने की दी चेतावनी
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रारूप बांटने गए नगरपालिका कर्मचारियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोगों ने अभद्रता और मारपीट की। उनके अभिलेख भी फाड़ दिए। गुस्साए कर्मचारियों ने नगर पालिका कैंपस में एकत्र होकर विरोध जताया और आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी। डीएसओ और अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वसन दिया है।
जिले में एक मार्च से लागू खाद्य सुरक्षा अधिनियम में लाभार्थियों को प्रारूप बांटने में नगर पालिका परिषद कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पालिका कर्मचारी रिसायुद्दीन और राजेंद्र प्रसाद शहर के मोहल्ला जोशीटोला में जमुनादेवी की राशन कोटे की दुकान पर प्रारूपों का वितरण कर रहे थे। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे युवक बॉबी ने कर्मचारियों पर अवैध धन उगाही का आरोप लगाते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी। कर्मचारियों के मुताबिक युवक ने उनसे अभिलेख भी छीन लिए। इस पर कर्मचारी काम छोड़कर सीधे नगर पालिका दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
इधर, छह मार्च को ट्रांसपोर्ट नगर के समीप स्थित कांशीराम कॉलोनी में प्रारूप बांटने के दौरान नगर पालिका कर्मचारी रवि से अभद्रता करने के साथ मारपीट भी की गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद आकाश और सागर ने रवि के साथ मारपीट करने के बाद अभिलेख भी फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई। लगातार हो रही घटनाओं से पालिका कर्मचारी नाराज हैं।
विज्ञापन
तमाम कर्मचारी मंगलवार को नगर पालिका कैंपस में एकत्र हुए। मामले की जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्र और अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह को दी गई। दोनों अधिकारी पालिका पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया। गुस्साए कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी है। इस दौरान सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अमीर चंद, सफाई मजदूर महासंघ जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, कर्मचारी नेता गयासुद्दीन, अशोक कुमार, प्रमोद राठौर, ताराचंद, संजय यादव आदि मौजूद रहे। इधर, जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी डीएम को दी जाएगी।