फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JCB front The young man lay down

जेसीबी के सामने  लेट गया युवक

Fri, 11 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 11 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 मोहल्ला हबीबुल्ला जनूबी के एक विवादित भूखंड पर गुरुवार को दुकानों की नींव खोदने पहुंची पालिका की जेसीबी के सामने भूखंड पर अपना स्वामित्व जताने वाला युवक लेट गया, जिससे पालिका अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कोर्ट से निर्णय  होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के एक विवादित भूखंड पर दुकानें बनाने के लिए नींव खोदने के मकसद से नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी गुरुवार को जेसीबी लेकर पहुंचे थे। जेसीबी नींव की खुदाई शुरू करती उससे पहले ही भूखंड पर अपना स्वामित्व जताने वाले मोहल्ले के शशिभूषण कटिहा जेसीबी के सामने लेट गए। युवक के जेसीबी के सामने लेट जाने से पालिका अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। पालिका अधिकारियों ने जेसीबी के सामने लेटे युवक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने यह कहकर उठने से मना कर दिया कि पहले किसी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया जाए। शशि भूषण का कहना था कि भूखंड के स्वामित्व का वाद कोर्ट में चल रहा है। जब तक कोर्ट से वाद का निस्तारण नहीं होता तब तक कोई भी इस पर कब्जा नहीं कर सकता। शशि भूषण के पक्ष में मोहल्ले के कई लोग आ गए थे। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक भी हुई। मामला संज्ञान में आने पर तहसीलदार नन्हेंलाल विवाद सुलझाने पहुंचे। तहसीलदार भी जब विवाद नहीं सुलझा सके, तब एसडीएम बीपी सिंह मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

शशि भूषण ने एसडीएम को कोर्ट में चल रहे वाद से संबंधित कागजात दिखलाए। एसडीएम ने कहा कि जब तक कोर्ट से वाद का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक नगर पालिका परिषद कोई निर्माण नहीं कराएगी। एसडीएम द्वारा जारी किए गए इस फरमान के बाद नगर पालिका परिषद का स्टाफ जेसीबी लेकर लौट आया। नगर पालिका परिषद की ओर से ईओ सुरेंद्र प्रताप, जेई जितेंद्र गंगवार, सफाई निरीक्षक अहमद हसन, कर अधीक्षक उमेश आनंद, संपत्ति प्रभारी जकील अहमद और तमाम कर्मचारी आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed