{"_id":"56e1bf4b4f1c1b0d468b4568","slug":"house-fire-a-million-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग लगी, एक लाख की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में आग लगी, एक लाख की क्षति
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी तांगा चालक रईसुद्दीन के घर आग लगने से लगभग एक लाख का सामान जल कर नष्ट हो गया।
मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी तांगा चालक रईसुद्दीन के छप्पर नुमा घर में गुरूवार को किसी तरह आग लग गई। आग में छप्पर, कपड़े, बर्तन, जेवर, अनाज और लकड़ी समेत लगभग एक लाख का सामान जलकर स्वाहा हो गया। घर वालों ने मोहल्ले वालों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। रईसुद्दीन ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है।