{"_id":"5e88b3158ebc3e773f30b4ce","slug":"attack-on-asha-worker117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीतः नातिन के साथ सर्वे कर रही आशा वर्कर पर हमला, मारपीट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पीलीभीतः नातिन के साथ सर्वे कर रही आशा वर्कर पर हमला, मारपीट
Sun, 05 Apr 2020 12:51 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर गांव में दूसरे प्रांतों से आए लोगों की जानकारी करने के लिए टनडोला गांव में शनिवार को नातिन के साथ सर्वे कर रही आशा वर्कर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गाली-गलौज के बाद दोनों की पिटाई की गई।
विज्ञापन
मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दे गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दूसरे प्रान्तों से वापस आने वाले ग्रामीणों पर निगाह रखी जा रही है। इस काम के लिए आशा वर्करों को भी गांव में लगाया गया है।
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील के ग्राम टनडोला की आशा वर्कर आमना ने कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपनी नातिन निशा बी के साथ गांव में सर्वे कर रही थीं। इस बीच कुछ दबंग लोग गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर पीड़िता और उसकी नातिन की पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आशा वर्कर ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताते हैं कि इस गांव में भी कई लोग दूसरे प्रान्तों से आए हैं। सीओ पूरनपुर योगेंद्र कुमार ने बताया कि आशा वर्कर का मेडिकल कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
दूसरे प्रांतों से आए लोगों की जानकारी करने को आशा वर्कर लगाई गई हैं। टनडोला गांव में सर्वे दौरान आशा वर्कर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसकी शिकायत कोतवाली में कराई है।
- डॉ. छत्रपाल, एमओआईसी पूरनपुर सीएचसी