फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane weighing slips being issued through SMS

कोरोना के चलते एसएमएस से जा रही गन्ना पर्ची

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing slips being issued through SMS
कोरोना के चलते एसएमएस से जा रही गन्ना पर्ची - गन्ना एप पर ठीक करा सकते है मोबाइल नम्बर संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। कोरोना वायरस के खतरे के कारण किसानों के पास अब गन्ना पर्ची नहीं जा रही है, उन्हें एसएमएस से सूचना दी जा रही है, जिले के किसानों को इसकी आदत भी पड़ गई है। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन है। सरकार ने गन्ना आपूर्ति को इससे अलग रखा है। किसानों के पास गन्ना पर्ची को पहुंचाने की समस्या को दूर कर दिया गया है।प्रिंटेड गन्ना पर्ची बन्द कर दी गई है। किसानों को एसएमएस के माध्यम से गन्ना पर्ची भेजी जा रही है। सभी किसान अब गन्ना पर्ची के लिए अपने मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान का नम्बर बदल गया है तो वह ई-गन्ना एप पर जाकर अपना मोबाइल नम्बर ठीक करा सकता है। किसान अपने मोबाइल का इनबॉक्स खाली रखे। उन्होंने बताया कि सरकार इस व्यवस्था को काफी पहले से सफल करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अब जाकर सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed