{"_id":"5e86e2418ebc3e72b96fc9e3","slug":"fir-on-55-people-on-exit-from-house-in-lock-down30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन में 55 लोगों के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन उल्लंघन में 55 लोगों के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 लोगों के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
-बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में पुलिस प्रशासन ने सुबह 6:00 से 9:00 के बीच लोगों को जरूरी सामान की खरीदारी के लिए छूट दी हुई है। इस छूट का गलत इस्तेमाल करते हुए बड़ी संख्या में लोग बेवजह घर से निकल कर सड़कों पर वाहन दौड़ाते घूम रहे हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ शुक्रवार सुबह चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने बेवजह घर से निकलने वाले 55 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 188 के तहत 11 मुकदमे दर्ज किए हैं। 383 वाहनों के चालान काटते हुए ₹41,000 का शमन शुल्क भी वसूला गया है, इसके साथ ही चेकिंग अभियान के दौरान 45 वाहनों को सीज भी कर दिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ नियमित तौर पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।