फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers benefit from rain, hail damage

किसानों को वर्षा से लाभ, ओलावृष्टि से नुकसान

Sun, 13 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 13 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers benefit from rain, hail damage
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार को हुई वर्षा किसानों के लिए लाभकारी हुई। जिन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई वहां किसानों को नुकसान हुआ। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। 
विज्ञापन


किसानों के लिए शनिवार को हुई वर्षा जहां फसलों के लिए लाभकारी बताई गई, वहीं जिन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई वहां किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। किसानों के सूखे खेतों के लिए बारिश लाभकारी रही। गेहूं और सरसों की फसल के साथ गन्ने के लिए भी लाभ देने वाली बताई गई।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्रा ने बताया कि कुल मिलाकर बारिश किसानों के हित में है। जिन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है वहां सरसों की फसल को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवाओं में यदि गेहूं गिरा है तो उसे भी नुकसान होगा। ओलावृष्टि को सब्जी की खेती के लिए नुकसान दायक बताया गया है। बारिश के चलते शहर में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से शहर में सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बन गई है। आम आदमी का सड़क पर चलना दूभर रहा। शहर में दिन में तीन बार बारिश हुई। अचानक शुरू हुई गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed