फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The three-day ultimatum to the police

पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

Sat, 12 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 12 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The three-day ultimatum to the police
Warning - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंसूरपुर। सर्राफ दिनेश राणा के बेटे चितरंजन को रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भाकियू तथा व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बदमाश नहीं पकड़े गए तो, वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरने पर सीओ जोगेंद्र लाल व इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल द्वारा बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन देने पर व्यापारियों ने बाजार खोलने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

 

मंसूरपुर मिल रोड पर शुक्रवार की सुबह व्यापारियों तथा भाकियू कार्यकर्ताओं ने सर्राफ के बेटे दिनेश राणा के बेटे चितरंजन को गोली मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते भारी तादाद में व्यापारी व भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

धरने पर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कि उनको तीन दिन का और समय दिया जाता है। अगर तीन बाद भी बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा नहीं किया गया, तो इसके बाद व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करेंगे। धरने की सूचना मिलने पर सीओ जोगेंद्र लाल व इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल पहुंचे। 

 

सीओ और इंस्पेक्टर ने व्यापारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत घटना का खुलासा हो चुका है। सिर्फ बदमाशों की गिरफ्तारी बाकी रह गई है। इस घटना में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। 


 

उनसे भी पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही व्यापारियों ने बाजार खोलने की घोषणा की। धरने पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में व्यापारी नेता एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी, भाजपा नेता यशपाल पंवार, सुनील तायल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेश गर्ग, ओमसिंह, अंगद, घनश्याम प्रधान, भूपेंद्र राठी, इंद्र भगत जी, रालोद  के प्रदेश सचिव संजय राठी, भाकियू नेता संजीव राठी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed