{"_id":"56ddde314f1c1bc1268b4615","slug":"merchant-s-house-was-burgled","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गए व्यापारी का चोरों ने घर खंगाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में गए व्यापारी का चोरों ने घर खंगाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन क्षेत्र में शादी में शामिल होने गए व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सवा लाख की नगदी सहित लाखों रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात में चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
ब्रह्मपुरी निवासी विजय त्यागी पुत्र मुसद्दीलाल व्यापारी हैं। रविवार को शहर कोतवाली के मलीरा गांव में उनके परिवार में शादी थी। सुबह ही वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित शादी में चले गए। चोरों ने बंद पड़े मकान को देख लिया।
रात में किसी समय चोर मकान का ताला तोड़कर उसके भीतर घुस गए, और वहां रखी नगदी और जेवर को चुराकर ले गए। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर विजय को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर तुरंत ही पीड़ित परिवार वापस आ गया।
विज्ञापन
चोरी गए सामान का अच्छी तरह से देखने के बाद विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चोर सवा लाख की नगदी, पांच तोले का सोने का हार और साढ़े पांच किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने तहरीर लेकर चोरी की अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है।