फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Htyaropion taken on remand

हत्यारोपियांे काे रिमांड पर लिया

Fri, 11 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Htyaropion taken on remand
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। खरड़ गांव के महबूब की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जिला कारागार से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग छुरी, मोबाइल आदि बरामद किए।
विज्ञापन


फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी महबूब (60) का 12 फरवरी को अपहरण करने के बाद नशे की हालत में हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने शव को खतौली नहर में फेंक दिया था। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी गुलफाम को बागपत जनपद के गांव किरठल से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसने पुलिस को सारा घटनाक्रम बताते हुए अन्य आरोपियों के नाम भी बताए थे। इस घटना के दो नामजद हत्यारोपी शाहिद खरड़ तथा सलीम लिलौन हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। बाद में दोनों हत्यारोपियों ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश गिरि ने बताया कि पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर खतौली गंगनहर के पास एक झाड़ी से हत्या में प्रयोग छुरी, मोबाइल बरामद किया। इस मोबाइल में फर्जी आईडी का सिम डालकर हत्या की योजना में प्रयोग किया था। पुलिस ने एक दूसरा मोबाइल खरड़ की जूड से भी बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को वापस जिला कारागार भेज दिया। उधर, थानाध्यक्ष वेदप्रकाश गिरि ने बताया कि इस हत्याकांड के फरार अन्य हत्यारोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed