फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sugermill have no cane

मंडल की दस चीनी मिलें नोकेन में पहुंची

Wed, 09 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
sugermill have no cane
sugercane - फोटो : अमर उजाला
मंडल की दस चीनी मिलें नोकेन में पहुंच गईं हैं। इन मिलों को क्षमता के मुताबिक गन्ना नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा आधा आधा दिन के लिए चीनी मिलें बंद हो जाती हैं। जब मिल में गन्ना इकट्ठा हो जाता है तो मिलों को शुरू किया जाता है। मंडल में इक्कीस चीनी मिलों द्वारा गन्ने की खरीद की जा रही है। नवंबर से पेराई सत्र शुरू हुआ था। अब पेराई सत्र सिमटने लगा है। रजपुरा, करीमगंज, बिलारी, बेलवाड़ा, मिलक नारायणपुर, रानीनांगल, चंदनपुर. असमौली और अगवानपुर चीनी मिल के सामने नोकेन की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन



न मिलों को क्षमता के मुताबिक गन्ना मिल ही नहीं पा रहा है। अगर किसी चीनी मिल की क्षमता अस्सी हजार कुंतल की है तो उसे चालीस हजार कुंतल गन्ना ही मिल पा रहा है। अब गन्ने के लिए मिल को बंद कर दिया जाता है। डिप्टी केन कमिश्नर ने बताया कि मंडल की दस चीनी मिलें नोकेन में पहुंच गईं हैं। कई दूसरी मिलों के सामने भी गन्ने का संकट खड़ा हो गया है। चार चीनी मिलों ने तो पेराई सत्र समाप्त करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



माना जा रहा है कि होली के बाद करीब दस चीनी मिलें पेराई सत्र को समाप्त कर देंगी। वहीं प्रशासन ने भी शुगर लॉबी पर गन्ना भुगतान के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मिल प्रबंधकों से कहा गया है कि बंदी से पहले किसानों का पेमेंट कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं शासन ने भी सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है। डीएम से कहा गया है कि वह मिल वालों के साथ मीटिंग करके पेमेंट की नियमित समीक्षा करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed