फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway provide special trains on holi festival

होली पर स्पेशल ट्रेन देंगी राहत 

Thu, 10 Mar 2016 03:04 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो 
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 10 Mar 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
railway provide special trains on holi festival
ट्रेन
होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। कई ट्रेनों में अभी से रिगरेट की स्थिति बनने से यात्री परेशान है। उनकी परेशानी को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाकर उन्हें राहत प्रदान करेगा। होली घर पर मनाने वालों की संख्या बहुत अधिक होती है। जिसके चलते ट्रेनाें में भी भीड़ बढ़ती है।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना भी कठिन हो जाता है। महीनों पहले से ही कई गाड़ियों में होली के नजदीक वेटिंग आने लगी है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। दो सुविधा स्पेशल ट्रेन एक नई दिल्ली बरौनी नई दिल्ली (04415-16) और दिल्ली दरभंगा दिल्ली (04408-09) चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा फिरोजपुर कटिहार स्पेशल ट्रेन भी (05717-18) भी चलाई जाएगी। नई दिल्ली बरौनी नई दिल्ली (04415-16) सुविधा स्पेशल ट्रेन 18 मार्च से 29 मार्च तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से मंगल और शुक्रवार को शाम 19:25 पर चलेगी। मुरादाबाद में 22:35, बरेली में 00:15 और लखनऊ में सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में स्टापेज रहेगा। ट्रेन बरौनी से बुधवार और शनिवार को 21:35 पर चलकर बरेली में 16:02, मुरादाबाद में 17:40 और नई दिल्ली 22:10 पहुंचेगी। दिल्ली दरभंगा दिल्ली (04408-09) ट्रेन 18 मार्च से 29 मार्च सप्ताह में दो दिन चलेगी।

दिल्ली से मंगल और शुक्रवार को 11:15 पर चलेगी। मुरादाबाद में 13:55, बरेली में 15:19, लखनऊ में 18:40 पर पहुंचेगी। ट्रेन बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में स्टापेज रहेगा। दरभंगा से ट्रेन बुध और शुक्रवार को 12:00 बजे चलेगी।


फिरोजपुर कटिहार स्पेशल ट्रेन भी (05717-18) कटिहार से 17, 24 और 31 मार्च को चलाई जाएगी। जबकि फिरोजपुर से 18, 25 मार्च और एक अप्रैल को चलाई जाएगी। ट्रेन कटिहार 9:15 पर चलकर मुरादाबाद 8:30 पर और फिरोजपुर 19:10 पहुंचेगी। फिरोजपुर से 22:35 पर चलकर मुरादाबाद 9:40 और कटिहार 11:30 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed