{"_id":"61e56ef465800b7b3043909b","slug":"moradabad1642426100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बलिया से मुरादाबाद पहुंची किशोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बलिया से मुरादाबाद पहुंची किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे चाइल्ड लाइन को सोमवार को एक किशोरी मिली है। आरपीएफ ने इसे चाइल्डलाइन के हवाले किया है। चाइल्ड लाइन की काउंसलिंग के मुताबिक किशोरी अपने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बलिया से मुरादाबाद भाग आई। पिता ने उसे किसी से फोन पर बात करने के कारण डांटा था।
विज्ञापन
इसके बाद वह बलिया से ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंची और वहां से ट्रेन में मुरादाबाद आते समय आरपीएफ के स्टाफ को मिली। पुलिस ने मामले की जानकारी की तो पूरा वाक्य पता चला। इसके बाद किशोरी को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। चाइल्ड लाइन के केयरटेकर अतीक फारुकी का कहना है कि किशोरी के परिजनों से फोन पर संपर्क कर लिया गया है। उसके पिता उसे लेने के लिए मुरादाबाद पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन