फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गोवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
गोवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोवा पुलिस ने बुधवार सुबह मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र गांव में दबिश देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रहीम खान भगतपुर थाना क्षेत्र के पठानों वाली मिलक गांव का निवासी है। आरोपी गोवा के मार गांव टाउन में वेल्डिंग का काम करता था। वहां आरोपी ने 6 माह पहले एक युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गोवा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। अब पुलिस आरोपी युवक का मेडिकल कराने के बाद उसे अपने साथ गोवा ले जाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने युवती की मां को भी अमरोहा से गिरफ्तार किया है। मां पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म की घटना होने के बाद अपनी बेटी का गर्भपात कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed