फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छजलैट किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामलाः पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया

छजलैट किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामलाः पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया है। इसके अलावा आरोपियों की तलाश में भी टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
छजलैट क्षेत्र में मां बाप के सामने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पीड़ित किशोरी का भाई अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक के मां बाप को बंधक बनाकर उनकी बेटी को बुलवा लिया था। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद प्रेमिका के भाई से किशोरी की शादी करा दी है। छजलैट पुलिस ने इस मामले में पीड़ित किशोरी को बरामद कर लिया है। कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जा रहे है। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed