फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR on suger mill

बिलारी चीनी मिल पर एक और मुकदमा

Sun, 06 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
FIR on suger mill
चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बिलारी चीनी मिल के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मिल के अध्याशी समेत पांच को नामजद किया गया है। मुकदमे में कहा गया है कि मिल ने चीनी तो बेच दी मगर किसानों का पेमेंट नहीं किया है। इसे टेगिंग आदेश का उल्लंघन माना गया है। मिलों द्वारा चीनी की बिक्री तो लगातार की जा रही है मगर किसानों का पेमेंट नहीं कर रहे हैं। ऐसी मिलों के खिलाफ कार्रवाई होने लगी है।
विज्ञापन



बिलारी चीनी मिल का प्रशासन भी टेगिंग आदेश के उल्लंघन में फंस गया है। गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव घनश्याम ने डीएम से अनुमति मिलने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि  चीनी और शीरा बिक्री से जो पैसा प्राप्त हुआ था उससे गन्ने का पेमेंट नहीं किया गया। गन्ना खरीद के चौदह दिनों पेमेंट भी नहीं किया जा रहा है। गन्ना समिति ने खरीद की जो व्यवस्था बनाई थी उसका भी पूरा पालन शुगर मिल द्वारा नहीं किया गया। समिति सचिव के मुताबिक गन्ना प्रबंधन ने गन्ना खरीद के भुगतान और उपलब्ध चीनी के स्टॉक की भ्रामक सूचना दी।
विज्ञापन



इस पर  बिलारी शुगर मिल के अध्याशी राणा वीर प्रताप सिंह, निदेशक कर्ण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक गन्ना वेदपाल सिंह चौहान, उप महाप्रबंधक  लेखा सचिन गुप्ता और सेल्स आफिसर विवेक अहलावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। समिति सचिव ने यह भी बताया कि शुगर मिल के खिलाफ एक बार नियम विरुद्ध गन्ना खरीद करने तथा दूसरी बार नियमानुसार गन्ने का भुगतान न करने पर भी कोतवाली में मुकदमें दर्ज कराए गए है जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed