फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cruel murder to newly born baby

नवजात बच्ची को पत्थर पर पटककर मार डाला

Mon, 07 Mar 2016 01:59 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
cruel murder to newly born baby
हत्या
कटघर थानाक्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां जन्म लेते ही एक बच्ची की पत्थर पर पटक कर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसका शव रामगंगा नदी किनारे फेंककर चले गए। शनिवार शाम जब कुछ लोग नदी किनारे पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची का शव करीब दो दिन पुराना बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। उसे सिर के बल पत्थर पर पटककर मारा गया है।
विज्ञापन


घटना कटघर थानाक्षेत्र के पीपल बस्ती के पास रामगंगा किनारे की है। शनिवार शाम यहां पत्थरों के बीच में एक बच्ची का शव पड़ा मिला। शव को कुत्ते बुरी तरह से नोंच रहे थे। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को पत्थर मारकर वहां से भगाया। जानकारी होने पर कुछ ही देर में भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीतल बस्ती कमला विहार निवासी अधिवक्ता छत्रपाल सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि इस बच्ची के कातिल अपने ही होंगे।

अगर गैर होते तो बच्ची की गुमशुदगी जरूर किसी थाने में दर्ज होती। कटघर सीओ महेश कुमार ने बताया कि  जांच की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। मासूम बच्ची के हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा।
 

पहले भी मिल चुके हैं नवजात बच्चों के शव

तमाम कोशिशों के बाद भी समाज के बीच बैठे कुछ लोगों की दकियानूसी सोच में अब भी बदलाव नहीं आ रहा है। वह आज भी लड़की लड़के को एक समान मानने को तैयार नहीं हैं। कुछ दिन पहले की बात है। लोकोशेड पुल के पास एक बच्ची की लाश मिली थी।


जिसे गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके अलावा जयंतीपुर में भी एक बच्ची को लावारिस हालत में फेंक दिया गया था। खुले आसमान के नीचे रात भर पड़ी रही बच्ची की सुबह होने से पहले ही मौत हो गई थी। गलशहीद क्षेत्र में भी एक नवजात बच्चे का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed