{"_id":"56db38e64f1c1b012d8b4f4e","slug":"praised-productions-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
सबरी स्थित सांई गार्डेन में नगर के किड्स इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में उपस्थित अभिभावक
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सबरी स्थित सांई गार्डेन में आयोजित किया गया। कलर्स आफ लाइफ शीर्षक के तहत आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपने मनभावन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों ने अपने गायन, वादन, समूह नृत्य, भावपूर्ण नाटकों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकाें पर अमिट छाप छोड़ी।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. संजय गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर रत्नप्रिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं का विकास होता है।
बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर रत्नप्रिया ने कहा कि बच्चे मेहनत, लगन व आत्मविश्वास के बल पर अपना भाग्य खुद सुनहरा बना सकते हैं। स्कूल के प्रबंधक इमरान खान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। स्कूल के टाप टेन बच्चों को स्कालर कैप पहनाकर मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने राक स्टार, महिला सशक्तिकरण तथा बेटी बचाओ कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज को कुरुतियों से बचने का संदेश दिया।