फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur-Sonbhadra MLC seat was occupied Ramlli

मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी सीट पर काबिज हुई रामलली

Sun, 06 Mar 2016 07:52 PM IST
र/ अमरउजाला, ब्यूरो
र/ अमरउजाला, ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur-Sonbhadra MLC seat was occupied Ramlli
सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में विजयी होने के बाद प्रत्याशी रामलली मिश्रा। - फोटो : mirzapur
 मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी सीट पर रामलली मिश्रा ने 222 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज किया। मतगणना के दौरान रामलली मिश्रा को 1655 और उनके प्रतिद्वंद्वी बसपा के त्रिभुवन नारायण सिंह को 1433 मत मिले। रामलली मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 222 मतों के भारी अंतर से हराया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशी के जीत की घोषणा की। हांलाकि सपा प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलते ही भारी संख्या में बसपाई और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा समर्थकों संग पहुंचे। एमएलसी श्यामनारायण उर्फ विनीत सिंह मतगणना में धांधली की शिकायत करते हुए पुर्नमतगणना की मांग कर रहे थे। जिसके कारण कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी सभागार में मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी के लिए मतगणना रविवार को कड़ी सुरक्षा में दस टेबलों पर प्रात: आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना के आरंभ में मिर्जापुर के 16 और सोनभद्र के दस सहित कुल 26 बूथों के बैलेट बाक्सों के मतपत्रों का मिलान कर गड्डी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमएलसी चुनाव में बसपा से त्रिभुवन नारायण सिंह और सपा से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा चुनाव मैदान में थी। जिसके कारण मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मतगणना के लिए पूरे मतगणना स्थल में छह सीसी कैमरे लगाए गए थे।



जिससे पूरे मतगणना की गतिविधियों पर निगरानी की जा रही थी। रविवार को मतगणना के बाद जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रामलली मिश्रा को 1655 मत मिले, जबकि  बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन नारायण सिंह को 1433 मत ही मिले। रामलली मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 222 मतों के भारी अंतर से पराजित किया, जबकि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 94 मतों को निरस्त घोषित किया गया।


कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के लिए एसडीएम रत्नप्रिया, एसडीएम वागीश शुक्ला  कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा में तैनात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed