फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fault in treatment

सूई लगाते ही आठ महिलाएं हुईं अचेत

Sat, 05 Mar 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर Updated Sat, 05 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में ऑपरेशन से प्रसव के बाद भर्ती आठ महिलाएं गुरुवार की रात इंजेक्शन लगाते ही बेहोश हो गईं। इससे नाराज  घरवालों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने रात में ही सीएमओ एवं सीएमएस के आवास पर जाकर मामले से अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने चिकित्सकों को भेजकर महिलाओं का इलाज कराया, तब उनकी स्थिति बेहतर हुई। 
विज्ञापन


 कई गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। इनको अलग-अलग तिथियों में ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। गुुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे नर्स इन महिलाओं को दर्द, एंटीबायोटिक और अन्य दवाओं की सूई लगाने पहुंची।
विज्ञापन


मरीजों के अनुसार तीनों सूई एक में मिला कर लगाने के कुछ देर बाद महिलाएं कांपने लगीं और धीरे-धीरे बेहोश हो र्गइं। बेहोश होने वाली महिलाओं में रीता (25) पत्नी विजय निवासी भेड़ी चुनार, सोनी (25) पत्नी चांदबाबू निवासी गौरा जिगना, शहनाज (30) पत्नी सानू निवासी चुनार, सीमा (25) पत्नी राजन निवासी अर्जुनपुर, रेनू (26) पत्नी महेश निवासी नटवां कटरा, प्रियंका (30) पत्नी रविकुमार निवासी लालडिग्गी,  गीता (25) पत्नी प्रदीप निवासी चेतगंज चील्ह, लक्ष्मी (25) अभयराम निवासी चरवार सोनभद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की हालत बिगड़ने पर घरवालों ने हंगामा मचाया। सीएमओ एवं सीएमएस के आवास पर जाकर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोनों अधिकारियों ने तत्काल चिकित्सकों को भेजा। इलाज के बाद महिलाओं की हालत में सुधार होने पर घर वाले शांत हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed