{"_id":"60ddc9258ebc3ebb9325ccd5","slug":"meerut1625147685","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट महिला घायल।","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट महिला घायल।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र पड़ोसी सहेलियों से मिलकर घर जा रही महिला के साथ महिला के पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी मनचले ने महिला के साथ मारपीट करते हुए महिला को घायल कर दिया। महिला ने लिसाड़ी गेट थाने में आरोपी मनचले के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी करते हुए आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र लक्खीपुरा निवासी महिला की 5 दिन पूर्व गाजियाबाद के लोनी निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। बुधवार को महिला अपने मयके आ गई। महिला बृहस्पतिवार दोपहर अपनी सहेलियों से मिलकर अपने घर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला सोनू महिला के पीछे चलने लगा आरोपी सोनू ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए महिला से मोबाइल नंबर देने की बात कही। महिला ने आरोपी को नंबर देने से इनकार करते हुए शोर मचा दिया। इसी कारण सोनू आगबबूला हो गया। और महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट के कारण महिला घायल हो गई। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी सोनू को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी लोगों पर पथराव करता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महिला के परिवार वालों ने आरोपी की तलाश की आरोपी सोनू के नही मिलने पर परिजन महिला को लेकर लिसाड़ीगेट थाना पहुंचे। और आरोपी सोनू के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए आरोपी की तलाश में छापेमारी की छापेमारी के दौरान आरोपी तो पुलिस को नहीं मिल पाया। पुलिस ने आरोपी सोनू के भाई को हिरासत में लेकर सोनू के बारे में जानकारी जुटाने शुरू कर दी।
विज्ञापन