फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोरोना टीकाकरण

कोरोना टीकाकरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण 4500 का लक्ष्य था, महज 848 ही पहुंचे कोरोना से बचाव का टीका लगवाने - 60 साल से ज़्यादा उम्र के 709 और 45 से 59 साल वाले 139 को लगी वैक्सीन मेरठ। मंगलवार को टीकाकरण कराने काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य 4500 लोगों के टीकाकरण का था, लेकिन सिर्फ 848 लोगों ने ही टीका लगवाया। इनमें 60 साल से ज़्यादा उम्र के 709 और 45 से 59 साल वाले 139 लोग रहे। कुल 33 सत्र लगाए गए, जिनमें 17 सरकारी केंद्र और 16 निजी अस्पताल शामिल रहे। 690 लोगों ने सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया, जबकि 158 ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
अब मेडिकल, जिला अस्पताल और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि अन्य 74 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों जिनमें पीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटर शामिल हैं, इन स्थानों पर 3 दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए 40 निजी अस्पताल शामिल हैं। एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को टीकाकरण कराने की तैयारी चल रही है। जिले में ऐसे करीब साढे आठ लाख लोग बताए जा रहे हैं।
----- मेडिकल प्राचार्य के निर्देश, स्टाफ जल्द लगवाए टीका मेरठ। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत सभी को हिदायत दी है कि वह जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवा लें। अगर कोई व्यक्ति नहीं लगवाना चाहता है तो वह इस संबंध में एक प्रमाण पत्र प्राचार्य कार्यालय में दे कि वह क्यों नहीं लगवाना चाहता है। हालांकि मेडिकल में काफी लोगों का टीकाकरण हो चुका है लेकिन अभी भी काफी लोग रह रहे हैं जिन्होंने टीका नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed