{"_id":"5f8075428ebc3e1a27222eb7","slug":"meerut1602254146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीन मैच जीत जीसीए गर्ल्स टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लगातार तीन मैच जीत जीसीए गर्ल्स टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन मैच जीत जीसीए गर्ल्स टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
फ़ोटो
मेरठ। गाजियाबाद स्थित टीएनएम स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित त्रिलोकीनाथ मेमोरियल गर्ल्स इनविटेशन टूर्नामेंट में गेम सिटी एरेना की गर्ल्स टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को जीसीए ने एस्टर स्कूल गर्ल्स टीम को 7 विकेट से हराया। जिसमें मेरठ की गेंदबाज पायल सिंह को चार विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एस्टर स्कूल गर्ल्स 18.5 ओवर में 118 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जवाब में जीसीए ने 17 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जीसीए की अनम राणा ने नाबाद 36, रेखा ने 29 और अंजलि ने 26 रन बनाए। पहले मैच में गेम सीटी एरेना गर्ल्स टीम ने सनी क्रिकेट एकेडमी कानपुर को 6 विकेट से हराया था और अपने दूसरे मैच में अलीगढ़ स्पोर्ट्स वेंचर गर्ल्स को 7 विकेट से हराया था। सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए नलिन अग्रवाल ने टीम को बधाई दी।