फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पौराणिक इतिहास को संजोए हैं सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर

पौराणिक इतिहास को संजोए हैं सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
पौराणिक इतिहास को संजोए हैं सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर
पौराणिक इतिहास को संजोए हैं सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर आज मंदिर की सभी पूजा के होंगे लाइव दर्शन मेरठ। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, बुढ़ाना गेट पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ख्यातिप्राप्त धार्मिक स्थल है। यह प्राचीन मंदिर लगभग 250 वर्षो का इतिहास अपने अंदर समेटे हुए है। वर्तमान में श्रीमती कृष्णा पाठक अपने पति श्री अनिल पाठक मंदिर का रखरखाव, समय समय पर जीर्णोद्धार, मंदिर में होने वाले प्रत्येक धार्मिक आयोजनों की, पुजारियों व अन्य कर्मचारियों की पूर्ण व्यवस्था करते चले आ रहे हैं। आज जो मंदिर का भव्य और आधुनिक स्वरूप है।इस मंदिर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रथम तल पर बने \"बनवारी भवन \" में विराजित *शुद्ध चांदी से बने श्री राधा कृष्ण विग्रहों का प्रथम मंदिर होने का गौरव प्राप्त है। आज मंदिर परिसर में \"कृष्णा रसोई\" व भंडारे करने हेतु अलग से हाल उपलब्ध है। राजस्थानी शीशे की कारीगरी का यह मंदिर उदाहरण के रूप में अग्रणी रहा है। इसके अतिरिक्त *बाबा श्री का दरबार व भव्य शुद्ध चांदी से बना छत्र उत्कृष्ट कारीगरी का नमूना है। श्री हनुमान जन्मोत्सव का इतिहास...... सन 1981 में सिध्दपीठ हनुमान मंदिर में पहली बार हनुमत जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जोकि 1985 तक एक दिवसीय हुआ करता था । जिसका प्रारंम्भ ध्वजारोहण से होता है, फिर बाबा श्री का चोला श्रृंगार , हवन तत्पश्चात विशाल भंडारे से होता आ रहा है। इस भंडारे की विशेषता चली आ रही है कि जब तक देर रात्रि मंदिर में एक भी श्रद्धालु आता है उसे प्रसाद जरूर मिलता है। यदि गत वर्षों पर नज़र डालें तो यह आयोजन (श्री हनुमान जन्मोत्सव ) अब भव्य रूप ले चुका है, जिसमे कम से कम 3 दिवसीय और अधिकतर 5 दिवसीय कार्यक्रमों को एक समारोह के रूप में आयोजित किया जाता रहा है। शहर का शायद ही कोई गणमान्य या प्रशासनिक अधिकारी रहे हों, जिन्होंने बाबा श्री के इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर कार्यक्रमों की भव्यता को न बढ़ाया हो। मंदिर ने दिया यू ट्यूब लिंक.... मंदिर में लगभग 40 वर्षों से मेरठ व आस पास के क्षेत्र की जनता ने इन कार्यक्रमों से अविरल धर्मलाभ उठाया है। यह पहला अवसर है कि इस बार समारोह के 3 दिवसीय कार्यक्रमों को कोरोना के प्रशासनिक व सुरक्षात्मक प्रतिबंधों के चलते निरस्त किया गया हैं।भक्तजनों की अगाध्य श्रद्धा और विश्वास को देखते हुए इस हनुमान अवतरण दिवस पर मंदिर प्रशासन ने *लाइव दर्शनों हेतु फेसबुक पेज बनाया है , जिसका link : (https://www.facebook.com/hanumanbabajee/ ) है। जिसके द्वारा पूरे दिन प्रातः 6 बजे से लाइव दर्शनों की व्यवस्था की गयी है। मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से निवेदन किया कि हनुमान जन्मोत्सव पर अपने घरों पर सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed