फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Giving us traitors or government preventable'

‘देशद्रोहियों को रोके या हमें छूट दे सरकार’

Sun, 13 Mar 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 13 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
'Giving us traitors or government preventable'
कार्यक्रम में मौजूद एमएस बिट्टा (बीच में) और कॉलेज चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता (बायें)। - फोटो : अमर उजाला
जब कुछ छात्र देश को, कश्मीर को बांटने की बात करते हैं तो बहुत दुख होता है। ऐसे लोग छात्र नहीं हो सकते। इन लोगों के हाथों में तिरंगा पकड़ना उसका अपमान करना है। सरकार को ऐसे लोगों की भारत विरोधी विचारधारा को खत्म करना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो तो हमें छूट दे देनी चाहिए। यह बात शनिवार को भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने गंगानगर स्थित आईआईएमटी कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


आयोजित कार्यक्रम में बिट्टा ने कहा कि जब पठानकोट में सैनिक आतंकवादियों से लड़ रहे थे, सियाचिन में सैनिक देश की सुरक्षा की खातिर समाधि ले रहे थे। उस समय देश में भारत की आजादी के खिलाफ नारे लग रहे थे। कन्हैया देश के टुकड़े कर देने की बात करता है। भारत जैसी आजादी पूरे विश्व में कहीं नहीं है। कन्हैया सैनिकों पर आरोप लगाता है उनके बारे में अभद्र बोलता है। ऐसे लोग भारत के लिए खतरा बन रहे है।

विज्ञापन

बिट्टा ने बगैर नाम लिए राजनेताओं पर हमला करते हुए कहा कि कुछ साल पहले कुछ लोगों ने रामलीला मैदान में आंदोलन कर देश को बचाने की आस जगाई थी। जिसका मैंने भी समर्थन किया था, उनमें से एक अपने गांव में बैठा है तो दूसरा स्वार्थी सत्ता में रहकर जेएनयू में देशद्रोहियों की आवाज बुलंद करता है। अगर कन्हैया जैसे लोग भारत की आजादी की बात कहकर कानून तोड़ने पर तुले हैं तो हम भी देश की रक्षा के लिए कानून तोड़ने में देर नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कॉलेज के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने बिट्टा का स्वागत किया। बिट्टा ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। वहीं बिट्टा ने कहा कि कन्हैया जैसे देशद्रोही को कुछ न्यूज चैनलों ने राजनेता बना दिया। मुझे ऐसे लोगों पर धिक्कार है। देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ युवाओं को आगे आना होगा।


 

‘शहीदों के परिवारों की मदद करते हैं अखिलेश’
बिट्टा
ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वे शहीद सैनिकों के परिवारों को तुरंत मदद करते हैं। उन्हें तुरंत सुविधा मुहैय्या कराते हैैं। यह  सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed