{"_id":"56e482044f1c1b497b8b465f","slug":"murder-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़द से भरा ट्रक लूटा, क्लीनर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उड़द से भरा ट्रक लूटा, क्लीनर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sun, 13 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात उड़द से भरा ट्रक लूटने के बाद बदमाशों ने क्लीनर की हत्या कर दी। क्लीनर की लाश सुबह नूरनगर हॉल्ट पर मिली। ट्रक हापुड़ रोड पर फफूंड़ा गांव के जंगल से बरामद हुआ।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के तारापुरी अबरार वाली गली निवासी लब्बू का ट्रक शुक्रवार देर रात आगरा से उड़द लेकर आया था। ट्रक ड्राइवर फारूक और क्लीनर शाहरुख (18) था। रात दो बजे फारूक ट्रक माधवपुरम रोड पर खड़ा करके अपने घर जादू वाली गली लिसाड़ीगेट चला गया। शाहरुख ट्रक में सो गया। रात में एक ट्रक वहां पहुंचा, जिसमें सवार चार युवकों ने शाहरुख की गला घोंटकर हत्या कर दी व ट्रक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शाहरुख का शव नूरनगर हॉल्ट के पास फेंककर चले गए। सुबह एक अधिवक्ता ने युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। लिसाड़ीगेट, नौचंदी, ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त हुई। ट्रक मालिक लब्बू और ड्राइवर फारूख पहुंचा। लब्बू ने बताया कि शाहरुख उसको मुंह बोला भाई था। शाहरुख उसके पास ही रखता था। पुलिस ने ट्रक की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे खरखौदा पुलिस ने सूचना दी कि उड़द से भरा ट्रक फफूंड़ा के जंगल मिला है। ट्रक के टायरों में आग लगी थी। पुलिस को अंदेशा है कि टायर में पंचर होने के बाद बदमाश उसको छोड़कर भागे हैं। एसओ ब्रह्मपुरी सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लूट के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक मालिक और ड्राइवर से पूछताछ करने में जुटी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
माधवपुरम रोड पर पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चार दिन पहले फारूख और शाहरुख सैनी पेपर मिल से पेपर लेकर आगरा गए थे। वहां से उड़द लिए, जोकि उनको मुरादाबाद ले जाना था।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
परतापुर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर और लिसाड़ीगेट पुलिस दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज हुआ है।