फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jawahar navodaya vidyalaya sardhana

सरधना के जेएनवी में 44 बच्चों को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 09 Mar 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 09 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
jawahar navodaya vidyalaya sardhana
शिक्षकों और सीनियर छात्रों द्वारा बंधक बनाकर पीटने की जानकारी देते जेएनवी सरधना के छात्र। - फोटो : अमर उजाला

 जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा आठ के छात्रों पर कमरे में बंधक बनाकर कहर बरपाया गया। आरोप है कि विद्यालय के दो शिक्षकों और चौकीदार ने कक्षा 11 के छात्रों के साथ मिलकर जूनियर छात्रों को बीती चार मार्च की रात तीन घंटे तक डंडों और लात-घूंसों से पीटा। एक छात्र की हालत बिगड़ने पर जब सूचना पाकर मंगलवार को अभिभावक कालेज पहुंचे तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन


अभिभावकों के हंगामा काटने पर प्रधानाचार्य ने सात सीनियर्स को सस्पेंड करते हुए शिक्षकों और चौकीदार के खिलाफ जांच बैठा दी है। वहीं, डीएम ने भी इस प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम सरधना से रिपोर्ट मांग ली है।
विज्ञापन


जूनियर छात्रों के अनुसार 4 मार्च (शुक्रवार) की रात चौकीदार ओमवीर की कक्षा आठ के छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। ओमवीर ने इसकी जानकारी कक्षा 11 के छात्रों के साथ शिक्षक रमन और रणवीर को दी।  छात्रों का आरोप है कि उस रात करीब 9 बजे करीब 44 छात्रों को एक ही कमरे में बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा गया। रात करीब 12 बजे तक कक्षा 11 के छात्र, दोनों शिक्षक और चौकीदार हमारी पिटाई करते रहे। जिसमें गौरव मीना, अमरजीत बक्सर को काफी चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्रों ने एक साथ अपने परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मोबाइल फोन पर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। मंगलवार को सभी छात्रों के परिजनों ने एक साथ विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य डॉ. अमरनाथ राय से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की। प्रधानाचार्य से संतोषजनक जवाब न मिलने पर अभिभावकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।

नोकझोंक के बीच पांच घंटे चली वार्ता
हंगामे के बाद प्रधानाचार्य और कॉलेज स्टाफ से करीब पांच घंटे अभिभावकों की वार्ता चली। इस बीच कई बार गर्मागर्मी और नोकझोंक हो गई। प्रधानाचार्य ने सात आरोपी छात्रों को विद्यालय से सस्पेंड करने के साथ ही चौकीदार और दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया। तब जाकर अभिभावक शांत हुए।

हम कुछ नहीं कर सकते
कुछ अभिभावक हंगामे के दौरान कोतवाली पहुंचे और दोषी शिक्षकों व छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन थाना पुलिस ने मामला विद्यालय से जुड़ा होने पर विद्यालय के सक्षम अधिकारी के निर्देश पर ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।


क्या बोले प्रधानाचार्य?
प्रधानाचार्य डॉ अमरनाथ राय ने बताया कि निंदनीय है, लेकिन जिस दिन यह घटना हुई, मैं विद्यालय में नहीं था। पीड़ित छात्रों के अभिभावकों से वार्ता के बाद कक्षा 11 के सात छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। चौकीदार व दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई हैं। मैने डीएम और लखनऊ में उच्चाधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed