{"_id":"56e1e4de4f1c1bbc498b460c","slug":"electrician-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल का इलेक्ट्रिशियन पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुगर मिल का इलेक्ट्रिशियन पेड़ से बांधकर पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 11 Mar 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
स्कॉर्पियों में लिफ्ट देकर पांच बदमाशों ने शुगर मिल के इलैक्ट्रीशियन से लूटपाट कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने रुड़की रोड स्थित पीएसी के पास पेड़ से बांधकर उसे बुरी तरह से पीटकर उसके दोनो हाथ तोड़ दिए। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
गांव खानपुर, मंसूरपुर निवासी मन्नू पुत्र राजकिशोर मंसूरपुर स्थित शुगर मिल में इलैक्ट्रीशियन है। मन्नू के भाई तन्नू ने बताया कि मन्नू फैक्ट्री के काम से लखनऊ गया था। बुधवार रात वह राज्यरानी एक्सप्रेस से मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरा था।
रात लगभग 12 बजे उसने मंसूरपुर जाने के लिए स्कॉर्पियो से लिफ्ट ली थी। स्टेशन से कुछ दूर ही उसमें पांच लोग और बैठ गए थे। स्कॉर्पियों सवार इन बदमाशों ने मन्नू से मारपीट करते हुए उसकी जेब से पांच हजार रुपये,, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नही बदमाशों ने उसे पीएसी के पास पेड़ से बांध दिया और रॉड से पीटकर उसके दोनों हाथ तोड़ दिए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दौराला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।