फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal disturbance in mawana

मवाना में सांप्रदायिक तनाव, पथराव, दस घायल

Mon, 14 Mar 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 14 Mar 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
communal disturbance in mawana
मवाना में सांप्रदायिक तनाव में घायल चोट दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

गाढ़ो वाला चौक स्थित एक गली में गेट लगाने को लेकर रविवार की शाम दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव में लगभग दस लोग घायल हो गए हैं। मौके पर भीड़ के जुटने पर पुलिस अधिकारियोें में हड़कंप मच गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने भाजपा नेता को भी खींचने की कोशिश की। पुलिस ने लाठियां बरसाकर भीड़ को मौके से भगाया। एसपी देहात और एसडीएम मवाना कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


 गाढ़ो वाला चौक स्थित गली में दो समुदाय के लोग रहते हैं। दो माह से गली निवासी सल्लू अपने मकान  के आगे गेट लगाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन प्रजापति समाज के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सल्लू का कहना है कि वह अपनी जमीन पर ही गेट लगा रहा है। रविवार की शाम सल्लू ने जबरन गेट लगा दिया। इससे दीवार भी गिर गई। प्रजापति समाज के लोगों ने विरोध किया तो समुदाय विशेष के लोगों ने मकानों की छतों से पथराव कर दिया। इस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पथराव की सूचना पर सीओ मवाना अब्दुल कादिर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग गाढ़ो वाले चौक पर एकत्र हो गए। सीओ ने नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की तो वह पुलिस से भिड़ गए। सीओ ने लाठी बरसाते हुए हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। मामला बढ़ने पर एसपी देहात डॉ. प्रवीण रंजन और एसडीएम मवाना पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव में बलबीर, दर्शनवती, जगरोशनी, अनीता, कविता समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से नवाब और एक अन्य घायल हैं। तनाव को देखते हुए एसपी देहात ने आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता के पहुंचने पर भड़के लोग
मवाना। प्रजापति समाज के लोगों पर पथराव होने की सूचना पर भाजपा नेता निपुण चौहान मौके पर पहुंचे। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। सीओ ने भाजपा नेता से वहां से जाने की बात कही। भाजपा नेता सीओ के सामने अपना पक्ष रख भी नहीं पाए थे कि वहां मौजूद दूसरे समुदाय के युवकों ने शोर मचाकर भीड़ को बुला लिया। भाजपा नेता को खींचने का प्रयास किया गया। इस पर सीओ ने लाठियां फटकारी। इसके बाद भी दूसरे समुदाय के लोग नारेबाजी करते रहे। 

पुलिस की लापरवाही से हुई घटना
मवाना। मवाना पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई है। शनिवार को प्रजापति समाज के लोगों ने थाना पुलिस को अवगत करा दिया था कि सल्लू गेट लगाने का प्रयास कर रहा है। वह कभी भी दीवार हटा सकता है। पुलिस ने इस मामले में सल्लू पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। इसका नतीजा रविवार की शाम को सामने आ गया। प्रजापति समाज के लोगों ने एसपी देहात से भी पुलिस की लापरवाही की शिकायत की। यह मामला पिछले माह से चल रहा है। प्रजापति समाज ने इस बारे में थाने तथा तहसील में भी शिकायत की थी। प्रजापति समाज के लोगों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए एसपी देहात से सुरक्षा की मांग की है। मौके पर फोर्स तैनात की गई है।


गलत लोकेशन ही बताते रहे एसओ
पथराव की सूचना पर सीओ तुरंत मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन थाना प्रभारी नहीं पहुंचे।  सीओ ने एसओ को फोन किया तो संपर्क नहीं हो सका। काफी देर बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र भाटी मौके पर पहुंचे। उधर, एसओ आला अधिकारियों को स्वयं के मौके पर होने की जानकारी देते रहे। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने सीओ से की तो हकीकत सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed