{"_id":"56e3041a4f1c1b411c8b456c","slug":"women-have-blocked-roads-to-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए महिलाओं ने लगाया जाम
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ पर पानी की समस्या को लेकर मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम करतीं महिलाएं और अन्य लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ पर बड़ा पोखरा मोहल्ले की महिलाओं ने शुक्रवार की दोपहर पानी की समस्या को लेकर मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। महिलाएं हाथ में बाल्टी लेकर सड़क पर उतरी और पानी आपूर्ति की मांग किया। सड़क जाम की जानकारी होने के बाद शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को पानी आपूर्ति का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब आधे घंटे तक जाम होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सड़क जाम करने वाली बड़ा पोखरा की महिलाओें ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक भी इंडिया मार्का हैंडपंप नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले मेें कुछ लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
शुक्रवार को महिलाओं ने हाथ में खाली बाल्टी लेकर सलाहाबाद मोड़ को जाम कर दिया। शहर कोतवाल एमपी सिंह ने काफी मनौवल के बाद जाम को समाप्त कराया। सड़क जाम होने के बाद उन्होंने नगर पालिका के जल विभाग के अधिकारियों को बुलवाया और मौके पर खुद जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। इसके उन्होंने मोहल्ले में जल्द से जल्द हैंडपंप लगवाने की बात कही। सड़क जाम करने वाले में मुख्य रुप से कमलावती, राजेश्वरी, सुनीता,स्वरसती, चिंता, विमला, सरिता, सहराजी, मुन्नी, फूलमति आदि मौजूद रहीं।