फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   agitation

शिक्षकों और छात्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 11 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
agitation
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दौरान सेंटर इंटरमिडिएट कालेज को बनाए जाने के विरोध में नगर क्षेत्र में विरोध जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के लिए जाते विभिन्न मदरसा के छात्र और शिक्षक।
शासन ने अब मदरसों की परीक्षा भी अन्य सेंटर पर कराए जाने की व्यवस्था की है। फरमान पर मदरसों का परीक्षा केंद्र सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर बनाया जाना है। लेकिन यह मदरसा शिक्षकों का रास नहीं आ रहा। टीचर्स एसोसिएशन मदारीसे अरबिया के तत्वावधान में गुरुवार को मदरसा शिक्षकों तथा छात्रों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन



मदरसा शिक्षकों व छात्रों का जुलूस सदर चौक से निकला। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र शामिल हुए। जुलूस में शामिल छात्र, शिक्षक रेलवे फाटक, रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जुलूस धरने में तब्दील हो गया। इसके बाद मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा।
विज्ञापन



इस मौके पर अरशद हसन ने कहा कि मदरसों में सभी सुविधाओं के होने के बाद भी शासन द्वारा मदरसों का परीक्षा केंद्र सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र दूर हो जाने से मदरसा में पढ़ने वाली छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी मामले पर विचार नहीं किया जा सका है। मदरसों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया तो मदरसा परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।  धरने में जय नारायण द्विवेदी, कृष्णनंद राय, अब्दुल हमीद,  असअद नोमानी, इफ़्तेख़ार, शहनवाज, अरशद हसन, सलाउद्दीन, फिरोज अहमद आदि  शिक्षक मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed