फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police and performers fiercely altercation

पुलिस आैर प्रदर्शन करने वालों में जमकर नोकझोंक

Fri, 11 Mar 2016 12:14 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 11 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police and performers fiercely altercation
बोझी बाजार स्थित पुलिस चौकी के समाने सड़क जाम करने के दौरान युवक- पुलिस में होती नोंकझोंक।
अमिला-अजमतगढ़ मार्ग में लापरवाही बरतने के खिलाफ ग्रामीणों ने गुरुवार को बोझी बाजार पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। जब पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि तीन घंटे तक चला जाम पुलिस के ही आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। 
विज्ञापन



निर्माणाधीन मार्ग अमिला-अजमतगढ़ के कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल की लंबे समय से शिकायत हो रही है। इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई गुणवत्ता नहीं लाई गई। 
विज्ञापन

यह मार्ग थानीदास से हनुमाननगर तक निर्माणाधीन है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं, कार्य की गति भी काफी धीमी है। इन्हीं बातों से खफा लोगों का गुस्सा गुरुवार को बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामाजिक कार्यकर्ता विवेक राय के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। ग्रामीण मौके पर सक्षम अधिकारियों के आने की मांग कर रहे थे। जाम के चलते लोगों को रही परेशानी को देखते हुए जब पुलिस प्रदर्शनकारियेां को हटाना चाही तो हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान विवेक राय ने अपने कहा कि कार्य में लापरवाही और मानक की अनदेखी किसी  भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंदोलन को दबाने जैसी नाइंसाफी करने  वाले प्रशासन और पुलिस के विरुद्ध भी धरना  दिया जाएगा।



 इस मौके पर विमल गुप्ता, रामभवन चौहान, रमेश राय, नन्हे चौरसिया, अजय यादव, रामकुंअर सिंह, बेचू प्रसाद, राजू सिंह आदि रहे। जाम लगभग तीन घंटा तक चला। मौके पर पहुंचे एस आई लालसाहब और चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुँचे। इन लोगों के काफी   समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed