फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anniversary of Sant Gadge

संत गाडगे की जयंती मनाई

Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
BEARU, MAU
BEARU, MAU Updated Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Anniversary of Sant Gadge
मधुबन के गांगेवीर स्कूल के प्रांगण में आयोजित संत गाडगे की जयंती पर आयोजित जनसभा को संबोधित करती छात्रा आंचल सागर।
 कस्बे में स्थित गांगेबीर विद्यालय में धोबी कल्याण समिति के तत्वाधान में संत गाडगे की 140 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश धोबी कल्याण समिति के अध्यक्ष भैयालाल कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे के अनुयायी पूरे देश में हैं। गाडगे इंसानियत के अग्रदूत व शोषित  तथा पीड़ित समाज के मसीहा थे।
विज्ञापन

 

अनुसूचित मोर्चा के भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति है। बाबा गाडगे ने कहा था हमारा समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हम शिक्षित होंगे। इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि सफाई हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, हमें तन और मन की मैल निकालकर सर्वसमाज के लिए बाबा के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन

 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रवण कुमार ने कहा  कि संत गाडगे महराज आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श आज भी हमें साहस और बल देते हैं। कुमारी आंचल ने कहा कि परिस्थितियां बनाइये समाज का विकास स्वत: हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

इसके पहले समाज के लोगों ने दलित मसीहा संत गाडगे, डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ कन्नौजिया को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed