फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   prachi have been selected in woman fenching team

बोरपा की प्राची का भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन

Tue, 08 Mar 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Tue, 08 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
prachi have been selected in woman fenching team
बोरपा की प्राची का भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के गांव बोरपा के गरीब किसान की बेटी प्राची सिंह का तीरंदाजी के एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। ये प्रतियोगिता 20 से 26 मार्च तक बैंकाक में होगी। बेटी की कामयाबी पर परिवारीजन फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव बोरपा के ऊधम सिंह (हाल निवासी भरतपुर) खेती करके परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उनके पास तीन बीघा जमीन है। उनकी बेटी प्राची सिंह बचपन से ही तीरंदाजी में दिलचस्पी रखती है। आर्थिक स्थिति ठीक न होते हुए भी ऊधम सिंह ने अपनी बेटी को चोटीपुरा के गुरुकुल में तीरंदाजी के अभ्यास के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बेटी की प्रतिभा निखरने लगी। वर्ष 2013 में राजस्थान की ओर से खेलते हुए प्राची ने नेशनल अवार्ड जीता। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार नेशनल स्वर्ण जीतने के बाद सितंबर 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राची वर्तमान में जमशेदपुर टाटा आर्चर एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। घर में मां वीरवती को भी बेटी की सफलता पर गर्व है।


साहूकार से कर्ज लेकर दिलाया धनुष
पिता ऊधम सिंह ने बताया वो गांव बोरपा में खेती करते हैं। घर में पांच सदस्य हैं इसमें से प्राची और उसके दोनों भाई तीरंदाजी के खिलाड़ी हैं। पिता ने बताया कि धनुष की कीमत 10,000 से लेकर तीन लाख तक है। बेटी की जरूरत को ध्यान में रखकर साहूकार से कर्ज लेकर धनुष दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed