{"_id":"56dda92c4f1c1b411c8b456b","slug":"mahashivratri-celebration-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमय नजर आई कान्हा की क्रीड़ा भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमय नजर आई कान्हा की क्रीड़ा भूमि
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
Updated Mon, 07 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
शिवमय नजर आई कान्हा की क्रीड़ा भूमि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व सोमवार को कान्हा की क्रीड़ाभूमि शिवमय हो गई। प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय भोले नाथ और जय गोपेश्वरनाथ की गूंज और बम-बम भोले की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।
महिलाएं पूर्ण शृंगार में जेहर लेकर बैंडबाजों के साथ शिवालयों में पहुंची। जहां भगवान शिव को जेहर अर्पित की गई। मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था।
समाजसेवी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलपान की व्यवस्था की थी। वृंदावन के बनखंडेश्वर, रेतेश्वर, बिहारेश्वर सहित अन्य शिवालयों में भी शिवरात्रि की धूम रही।
विज्ञापन
टालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। शाम को भजन संकीर्तन के बाद महाआरती का आयोजन हुआ।
चिकित्सा शिविर लगाया
महाशिवरात्रि पर नगर की कई समाजसेवी संस्थाओं ने गोपेश्वर मंदिर क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें आए शिवभक्त और कांवड़ियों का उपचार किया गया।
श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व
कोसीकलां में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। तालाबशाही स्थित बड़े महादेव मंदिर सहित नगर के तमाम शिवालयों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर कोई अपने आराध्य को खुश करने में जुटा था। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री बेचने वालों की भीड़ थी।
गली-मोहल्ले से निकलते हुए कांवड़िए और शिवभक्त बम-बम भोले का जयघोष करते हुए चल रहे थे। नंदीश्वर महादेव, ब्रजेश्वर महादेव, हनुमेश्वर महादेव, आशेश्वर महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ रही।