फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   india first rally by bjym

‘इंडिया फर्स्ट-तिरंगा यात्रा’ से भरी राष्ट्रवाद की हुंकार

Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
india first rally by bjym
‘इंडिया फर्स्ट-तिरंगा यात्रा’ - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के बाद से शुरू हुए राजनीतिक संग्राम में भाजपा ने अपने युवा संगठन भाजयुमो को आक्रामक रुख बनाए रखने का निर्देश दे रखा है। ये न केवल मंच से भाजपा नेताओं के संबोधन में दिखा बल्कि रविवार को सड़क पर भी देखा गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन पर भाजयुमो ने ‘इंडिया फर्स्ट-तिरंगा यात्रा’ से राष्ट्रवाद की हुंकार भरी। मंच से केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को तिरंगा देकर इसका शुभारंभ किया। अधिवेशन स्थल दीनदयाल उपाध्याय नगर से छटीकरा चौराहे तक हाथों में तिरंगा और पार्टी ध्वज थामे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पैदल निकल पड़े।
विज्ञापन


हर हाथ में ध्वज था और होठों पर भारत माता की जय और देशद्रोहियों को चेतावनी देते नारे। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, देशद्रोहियाें सावधान! जाग उठा है हिंदुस्तान। बताया गया कि भाजयुमो वृंदावन के समान अन्य जिलों में भी ‘इंडिया फर्स्ट-तिरंगा यात्रा’ निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आज देश में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी ताकतें फिर से सिर उठा रही हैं। जेएनयू में आतंकवादियों की शहादत मनाई जा रही है। और उन राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी खड़ी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस तरह की राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed