फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi festival in dwarikadheesh temple

होरी खेलन आयौ श्याम आज जाय रंग में बोरो री...

Mon, 14 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 14 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
holi festival in dwarikadheesh temple
द्वारिकाधीश मंदिर में होली
ब्रज के प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में होली के नित नए रंग श्रद्धालुओं को निहाल कर रहे हैं। प्रात: राजभोग झांकी के दौरान ‘मेरी चूनर में लग गयौ दाग री, जानै कैसौ चटक रंग डारौ...’, होरी खेलन आयौ श्याम आज जाय रंग में बोरो री... जैसे होली गायन के बीच मंदिर में गुलाल की मार भक्तों को आनंदित कर देती है। इस दौरान श्रद्धालु नाचने और गाने लगते हैं। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को ही मंदिर में होली का डांढ़ा गढ़ जाता है और पड़वा के दिन से राजभोग झांकी में ढोल, ढप की थापों पर होली गायन होता है। इसी क्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


होलाष्टक से दोगुना होगा उल्लास
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया 16 मार्च को होलाष्टक शुरू होेने के साथ ही मंदिर में रंगभरनी पिचकारियों का चलन शुरू हो जाता है। ठाकुर द्वारा रंग की होली खेलने के साथ ही मंदिर में प्रांगण में होली का उल्लास दोगुना हो जाता है। 19 मार्च रंगभरनी एकादशी को द्वारिकानाथ कुंज में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे। ठाकुरजी के ये अद्भुत दर्शन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होंगे। 21 मार्च त्रयोदशी को मंदिर में भव्य बगीचे का मनोरथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed