फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car loot on mathura highway

गुड़गांव के परिवार पर तमंचा तानकर लूटी स्कार्पियो

Tue, 08 Mar 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Tue, 08 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
car loot on mathura highway
- फोटो : Demo Pic
हाईवे पर छाता कोतवाली क्षेत्र में स्विफ्ट डिजायर कार सवार पांच बदमाशों ने गुड़गांव के एक परिवार पर तमंचा तान कर उनकी स्कार्पियो गाड़ी और जेवरात लूट लिए। शोर मचाने पर लुटेरे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


हुड्डा सिटी सेंटर गुड़गांव के सेक्टर 22 निवासी रवि टंडन पुत्र गोपी चंद टंडन गुड़गांव में ही एमएमपी मल्टीनेशनल कंपनी में कर्मचारी हैं। सोमवार को रात में करीब 11 बजे रवि इलाहाबाद से पत्नी अंजना टंडन और बेटे अंश टंडन के साथ स्कार्पियो गाड़ी से गुड़गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


तीनों जब रात 11:30 बजे छाता कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर संस्कृति कालेज के निकट से गुजर रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आई स्विफ्ट डिजायर कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रवि की गाड़ी रुकवाई। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने रवि, अंजना और अंश की कनपटी पर तमंचे तान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने रवि टंडन की पिटाई की और उनकी स्कार्पियो लूटकर चले गए। लुटेरों ने अंजना टंडन के  जेवर, नकदी, लैपटाप, मोबाइल, आईपॉड और दो सूटकेस भरे कपड़े व अन्य कीमती सामान भी लूट लिया।


शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी और निकल गए। रवि टंडन ने राहगीरों को रोक कर पुलिस कंट्रोल रूम और छाता पुलिस को सूचना दी। मामले में रवि टंडन ने लुटेरों के खिलाफ छाता कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed