फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Schools will be administered the oath of sparrow conservation council

परिषदीय स्कूलों में दिलाई जाएगी गौरैया संरक्षण की शपथ

Fri, 11 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 11 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Schools will be administered the oath of sparrow conservation council
जागरूकता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गौरैया संरक्षण की मुहिम में अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी बच्चों को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। 14 मार्च को होने वाले आयोजन में शिक्षक एवं बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि घर-आंगन से लेकर चौपाल व चौबारे गौरैया की आवाज से गुलजार रहे हैं। घर का शायद ही कोई कोना हो, जो गौरैया की पहुंच से दूर रहा हो। सुबह का सन्नाटा तोड़ने और शाम को अंधियारे के दस्तक देने तक साथ रहने वाली गौरैया अब गुम हो रही है। नन्हे-मुन्ने तो गौरैया और उसकी चीं-चीं को जानते तक नहीं, लेकिन जो जानते भी हैं वह इतने बड़े हो गए हैं कि गौरैया के लिए उनका कुछ करना शायद उन्हें छोटा काम लगता है। ऐसे में छोटे बच्चों के जरिये ही गौरैया संरक्षण पर अमल होगा। इसके चलते प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक एवं अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को जब गौरैया संरक्षरण की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही बच्चों के जरिये संदेश हर घर तक पहुंचेगा।  
विज्ञापन


यह होगा शपथ का प्रारूप
ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी बनाने के लिए हम शपथ लेेते हैं कि-
- हम जहां रहते हैं, वहां स्वच्छता रखेंगे।
- हम पेड़ पौधों की रक्षा करेंगे।
- हम गौरैया एवं अन्य पक्षियों की रक्षा करेंगे।
- हम वन्य जीवों की रक्षा करेंगे।
- हम पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वह 14 मार्च को सुबह नौ बजे स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं गौरैया संरक्षण के लिए शपथ दिलवाएं और शपथ पत्र भी भरवाएं। साथ ही ब्लाक स्तर पर बैठक कर प्रधानाध्यापकों को इसकी जानकारी दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                            - हरिकेश यादव, बीएसए

मूक बधिर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
मैनपुरी। सामाजिक वन प्रभाग एवं बालवन कार्यक्रम के तहत देवी रोड स्थित मूक बधिर विद्यालय में विश्व गौरैया संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को विभिन्न प्रजाति की गौरैया के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक डीडी रिखारी ने बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाकर गौरैया को बचाने के विषय में बताया। वन विभाग द्वारा तैयार कराए गए गौरैया के घरों की विशेषता को समझाते हुए उसको लगाने के तरीके समझाए। साथ ही विद्यालय में लगाने के लिए गौरैया के घर वितरित किए। सह समन्वयक विष्णुकांत सिंह ने कहा कि गौरैया हमारे घर के कीड़े मकौड़ों को खाती है। साथ ही बच्चों को गौरैया के महत्व के बारे भी बताया। कार्यक्रम में लगभग 10 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला समन्वयक रणधीर बहादुर सिंह, वार्डन रश्मि यादव, मसूद अली, संगीत कुमार मिश्रा, श्याम कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed