{"_id":"56e6fe1f4f1c1ba9108b4568","slug":"two-brothers-attacked-the-transactions-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में दो भाइयों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में दो भाइयों पर हमला
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/अजीतगंज। थाना एलाऊ के गांव अंबरपुर में लेनदेन के विवाद में एक युवक ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया। एक युवक के सीने में गोली लगी, जबकि दूसरे पर तलवार से वार किया। घायल युवकों की बहन की सोमवार रात को शादी थी। ग्रामीणों ने हमलावर युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक से तमंचा और तलवार बरामद कर ली है। देर शाम तहरीर के आधार पर मान सिंह और देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव अंबरपुर निवासी चंद्रशेखर की बेटी की सोमवार को शादी थी। इसके चलते पूरा परिवार तैयारियों में लगा था। तभी उनके बेटे विनय के पास उसके ठेकेदारी में पार्टनर रहे युवक देवेंद्र निवासी मलूपुर घिरोर का फोन आया। इसके बाद विनय भाई विपिन को साथ लेकर देवेंद्र से मिलने गांव के बाहर स्थित बंबा पर चला गया। वहां देवेंद्र ने विनय को तमंचा से गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। वहीं विपिन के सिर पर तलवार से वार किया। ग्रामीणों ने मौके पर ही देवेंद्र को पकड़ लिया।
सूचना पर थाना एलाऊ पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से देवेंद्र को छुड़ाया। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से विपिन को उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि देवेंद्र व विनय को सैफई रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उसका पुलिस हिरासत में उपचार चल रहा है। एसओ एलाऊ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मान सिंह और देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
साझीदार से बने जानी दुश्मन
अजीतगंज। विनय, विपिन और देवेंद्र तीनों एक साथ नगला सोती निवासी मान सिंह के साथ बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे। बाद में विनय ने अलग ठेकेदारी शुरू कर दी। मान सिंह से विनय को लगभग 1.87 लाख रुपये लेने थे। वह मान सिंह से काफी समय से उक्त पैसे की मांग कर रहा था। देवेंद्र वर्तमान में मान सिंह के साथ ही ठेकेदारी करता है। विपिन के अनुसार देवेंद्र ने उन्हें पैसे देने की बात कहकर ही बुलाया था। उसके बाद जानलेवा हमला कर दिया। वहीं पिता चंद्रशेखर का कहना है कि तय समय पर ही शादी की जाएगी।
प्रेम प्रसंग की भी हो रही चर्चा
मैनपुरी। गांव अंबरपुर में हुई घटना के पीछे युवती के प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी देवेंद्र दो वर्ष पूर्व तक विनय के घर में ही रहता था। ठेकेदारी में अलग होने के बाद ही देवेंद्र वहां से चला गया था। चर्चा है कि देवेंद्र ने प्रेम प्रसंग के चलते ही विवाह वाले दिन वारदात को अंजाम दिया। एसओ का कहना है कि आरोपी के बयान होने के बाद ही वास्तविकता का पता चलेगा।